फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड और हिमाचल ने जीते अपने मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के सहयोग से नागेश ट्रॉफी के तहत बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में बुधवार को लीग मुकाबले हुए। पहले मैच में एकतरफा मुकाबला हुआ, जिसमें झारखंड की टीम ने उत्तर प्रदेश को करारी शिकस्त दी, वहीं दूसरे मैच में हिमाचल प्रदेश ने त्रिपुरा को नौ विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

देश के अलग-अलग क्षेत्रों में नागेश ट्रॉफी के अंतर्गत लीग मैच का आयोजन किया जा रहा है। चेन्नै, बंगलुरू, कोलकाता सहित कई क्षेत्रों में लीग मैच हो रहे हैं। सुबह झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीच पहला मुकाबला हुआ। झारखंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। उत्तर प्रदेश ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 177 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी झारखंड की टीम बिना कोई विकेट खोए 18 ओवर में 178 रन बनाकर मैच जीत लिया। उत्तर प्रदेश से बी-2 खिलाड़ी फैजल ने 70 रन बनाए। दूसरी तरफ से झारखंड के ओपनर बल्लेबाज संजीव (88) व त्रिलोकी (50) ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरा लीग मैच हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा के बीच हुआ। हिमाचल ने टॉस जीता और फील्डिंग का फैसला लिया। त्रिपुरा ने नौ विकेट खोकर 18 ओवर में 142 रन बनाए। हिमाचल की टीम ने महज एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
इससे पूर्व लीग मुकाबले का उद्घाटन छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह व चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह ने किया। मुख्य अतिथि वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जीके महांतेश रहे। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह ही उत्तर प्रदेश में कोटे के तहत दिव्यांग खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि काउंसिल के फाइनेंस डायरेक्टर जॉन डेविड, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द ब्लाइंड की अध्यक्ष गरिमा सिंह रहीं। स्वागत एसोसिएशन के जिशान हैदर व सौरभ राय ने किया। गुरुवार को तीन लीग मुकाबले होंगे जिनमें त्रिपुरा-उत्तर प्रदेश, झारखंड-हिमाचल और उत्तर प्रदेश- हिमाचल की टीमों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें