फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 जनवरी से शुरू होगा वाराणसी शॉपिंग फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इनोवेटिव आइडिया से प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान वाराणसी शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 16 जनवरी से शुरू होने वाले शॉपिंग फेस्टिवल में दुकानदार सात जनवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। यह आयोजन 25 जनवरी तक चलेगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म 28 दिसंबर से पर्यटन कार्यालय, डूडा कार्यालय, ट्रेड टैक्स ऑफिस व व्यापारी संगठनों के पास उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन कराने वाले दुकानदार को कूपन उपलब्ध कराया जाएगा। जिसे दुकानदार फेस्टिवल के दौरान सामान खरीदने वाले उपभोक्ता को प्रति 500 रुपये की खरीदी पर उपलब्ध कराएगा। फेस्टिवल की अंत में 27 जनवरी को सार्वजनिक रूप से सांस्कृतिक संकुल में लकी ड्रा निकाला जाएगा। जिसका बंपर ड्रा में एक कार तथा उसके बाद दर्जनों की संख्या में मोटरसाइकिल, स्कूटी, टेलीविजन, मोबाइल आदि सामान इनाम में होंगे। कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें