फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडलूम एक्सपो में लुभा रहीं बनारसी साड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट स्थित अर्बन हाट में लगा स्पेशनल हैंडलूम एक्सपो 28 दिसंबर तक चलेगा। इस प्रदर्शनी में बनारसी साड़ियां महिलाओं कोे खूब लुभा रही हैं। लोग खासकर वाराणसी कीजामजानी साड़ी की विशेषता पूछते दिखे। इसी तरह अन्य स्टालों पर भी लोग पहुंचे रहे, लेकिन इस बार प्रदर्शनी से व्यापारी बहुत ज्यादा संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

15 दिसंबर से इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया, जो 28 दिसंबर तक चलेगा। यहां मुरादाबाद से तकियों के खोल, गाजीपुर से वॉल हैगिंग, भदोही से कारपेट, बिजनौर से पर्दा, गोरखपुर से वेडशीट आदि लेकर आए दुकानदार स्टाल लगाए हुए हैं। जहां लोग अपनी जरूरतों के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। मेला प्रभारी निशीथ गौड़ ने बताया कि इस बार मिलाजुला रुझान है। छुट्टी के चलते प्रदर्शनी में भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें