फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों और घाटों के सर्वे पर मंथन 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए हुआ सर्वे पूरा होने के बाद 22 दिसंबर को स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की टीम प्रशासन के समक्ष प्रजेंटेशन देगी। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को बुलाया गया है। शहर के सर्वे में सड़कों की स्थिति, गंगा घाट और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की तीन सदस्यीय टीम ने सर्वे के बाद बताया कि वाराणसी की सड़कें एक जैसी नहीं हैं। कई इलाकों में सड़क चौड़ी है तो वही सड़क आगे संकरी हो गई है। प्रशासन की ओर से सड़कों के चौड़ीकरण को भी टीम ने सही नहीं ठहराया। बताया कि सड़क चौड़ी होने से अस्थाई अतिक्रमण बढ़ जाएगा। ऐसे में सड़कों पर यातायात निर्बाध चले इसकी व्यवस्था की जाए। इन्हीं बिंदुओं पर तैयार की गई सुझाव रिपोर्ट को टीम सभी विभागों के सामने प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें