फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के संसदीय क्षेत्र में आज बाइक रैली रवाना करेेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम के संसदीय क्षेत्र में आज बाइक रैली रवाना करेेंगे सीएम
विज्ञापन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कमल संदेश बाइक रैली में शामिल होंगे। इसकी पूर्वसंध्या पर शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बाइक रैली के पूर्व जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क करके क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने रैली में शामिल होने की अपील की। कहा कि प्रदेश के 80 लोकसभा में आज ही रैली निकलेगी। रैली को मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से रवाना करेंगे।
राज्यमंत्री अनिल राजभर ने सर्किट हाउस में बैठक कर बाइक रैली की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना तिवारी, बेबी दूबे, अर्चना राय, प्रियंका दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली लहुराबीर, मलदहिया, सिगरा, नगर निगम, चंदुआ सट्टी, भारतमाता मंदिर, इंग्लिशिया लाइन, तेलियाबाग, अंधरापुल, नदेसर, वरुणा पुल, कचहरी होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचेगी। उधर काशी विश्वनाथ मंडल में पदाधिकारियों ने देर रात तक बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने 1842 बूथों से कार्यकर्ताओं को बुलाया है। कंचनपुर में बैठक कर सेक्टरवार जिममेदारी दी गई। बैठक में ज्ञानेश जोशी, राजेश राजभर, सुरेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बैठक कर विधानसभावार 1078 बूथों से बाइक लेकर आने को कहा गया। तय हुआ कि उत्तरी विधानसभा के कार्यकर्ता विधायक रवींद्र जायसवाल, दक्षिणी के कार्यकर्ता राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, कैंट विधानसभा के कार्यकर्ता विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें