कछवारोड । जल्द ही स्थानीय रेलवे स्टेशन पर वभूति एवं चौरी चौरा एक्सप्रेस ठहराव होगा। यह घोषणा केंद्रीय रेल मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को की। वह वाराणसी से बजहा मिर्जापुर जाते समय कछवा रोड रेलवे स्टेशन पर रुके थे। इस दौरान व्यापारियों ने उनसे यह मांग रखी। इससे स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत होगी।
व्यापारियों ने रेलमंत्री की इस घोषणा पर खुशी व्यक्त किया। व्यापारियों का कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव न होने से वाराणसी एवं ज्ञानपुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर कछवारोड आना पड़ता था। जिससे काफी समय एवं दूरी तय करना पड़ता था। अब इससे सहूलियत होगी।
उधर कछवारोड बाजार में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री का व्यापारियों ने स्वागत किया। व्यवसायी विष्णु मोदनवाल ने केंद्रीय रेलराज्य मंत्री को स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा लिखी गई यथार्थ गीता भेंट की। इस दौरान अजय सिंह मुन्ना, अशोक सिंह, रमेश सिंह, दिलीप सिंह, अर्जुन गुप्ता, विष्णु मोदनवाल, प्रमोद गौड़, सुनील गुप्ता आदि रहे।