फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में छात्रों के दो गुट में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को दो छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पहले परिसर के बाहर दोनों गुट आपस में भिड़े इसके बाद परिसर में पुलिस चौकी के पास मारपीट की। जब तक प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंचती, मारपीट करने वाले मौके से भाग निकले। फिलहाल किसी को ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि जिन दो गुटों में मारपीट हुई है, उनके बीच पहले से रंजिश चली आ रही है। दो दिन पहले लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल में इन्हीं गुटों के बीच मारपीट हुई। विद्यापीठ प्रशासन की ओर से इन छात्रों पर कार्रवाई भी की गई थी। हालांकि सोमवार को हुई मारपीट के बारे में चीफ प्राक्टर प्रो. शंभु उपाध्याय का कहना है कि मारपीट बाहरी छात्रों के बीच हुई थी। किसी भी छात्र की ओर से कोई शिकायत भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें