फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमला कर यात्री के साथ लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात बदमाशों ने ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री पर चाकू से हमला कर 2200 रुपये नगद और मोबाइल आदि लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। जीआरपी ने घायल यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोपीगंज थाना क्षेत्र के बलीपुर बड़ागांव निवासी सूर्य प्रकाश (24) पुत्र बच्चा लाल सरोज शुक्रवार को अपने रिश्तेदार श्यामलाल निवासी हनुमानगंज के साथ दिल्ली जाने के लिए ज्ञानपुर रोड़ रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वह प्लेटफार्म पर बैठ कर नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस का इंतजार कर रहा था। उसी बीच सात-आठ बदमाश वहां पहुंचे और उससे लूटपाट करने लगे। सूर्य प्रकाश ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पीठ में चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश उसके पर्स से 2200 रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड लूट कर भाग निकले। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने सूर्य प्रकाश को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। माधोसिंह जीआरपी चौकी इंचार्ज ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें