ज्ञानपुर। डीआईजी कानून व्यवस्था के निर्देश पर सोमवार को यातायात निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट- सीटबेल्ट और तीन सवारी बैठे मिलने पर 24 पुलिसकर्मियों का चालान किया गया। यातायात उप निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि 4500 समन शुल्क वसूला गया। उन्होंने कहा कि डीआईजी का निर्देश था कि नियम और कानून का पालन न करने वाले पुलिसकर्मियों का भी चालान किया जाए। विभाग की ओर से पटेल नगर, ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहा समेत अन्य स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की गई।