फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी की जांच पूरी, वीसी करेंगे फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में 26 मई की शाम महिला मरीज की मौत के मामले में गठित चार सदस्यीय फैक्ट फाइडिंग कमेटी की जांच पूरी हो गई है। कमेटी के अध्यक्ष की ओर से इसकी सीलबंद रिपोर्ट भी कुलपति प्रो. राकेश भटनागर को सौंप दी गई है। मामले में कुलपति को ही आगे की कार्रवाई का फैसला करना है।
विज्ञापन

अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी विभाग में भर्ती गंगामहल निवासी अनीता यादव (32) की इलाज के दौरान 26 मई को मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्रों के साथ डेड बॉडी को वीसी आवास के बाहर रखकर प्रदर्शन किया था। आरोप लगाया था कि शाम 7 बजे इंजेक्शन लगने के बाद अनीता की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। रात 10 बजे से शुरू होकर तीन घंटे तक चले धरने के बाद कुलपति के निर्देश पर एडिशनल सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी की अध्यक्षता में जो चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी, उसने सीसीटीवी फुटेज के साथ ही मरीज के परिजनों और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ का बयान भी दर्ज किया है। इस बारे में कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि कुलपति को रिपोर्ट गुरुवार को ही सौपी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें