फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे को कायम रखना मुसलमान का फर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जुमेरात (बृहस्पतिवार) को मुकद्दस रमजान का सातवां रोजा पूरा हो गया। चांद दिखने के साथ ही नगर की मस्जिदों में तरावीह की नमाज का पहला दौर मुकम्मल होने का सिलसिला जारी है। बुधवार की रात पचभैया के अहाते वाली मस्जिद और औराई रोड स्थित मस्जिद नाबीना शाह में तरावीह का पहला दौर मुकम्मल हो गया। हाफिज आबिद सिद्दीकी और नाबीना शाह में हाफिज महताब ने तरावीह पढ़ाई।
विज्ञापन

हाफिज महताब ने कहा कि मुसलमान को रोजा रखने के साथ अपनी आंख, कान और नाक का भी रोजा रखना चाहिए। कहा कि हर मुसलमान की कोशिश होनी चाहिए मुंह से मीठा बोले, आखों से अच्छा देखे और कान से अच्छी बातें ही सुने। हाफिज ने कहा कि हर मुसलमान यह कोशिश करे कि समाज में भाई-चारा बढ़े। यही नहीं, अगर कोई भाई-चारे को ठेस पहुंचा रहा है तो उसे रोकें। उधर, तरावीह मुकम्मल होते ही नमाजियों ने हाफिजों को माला पहना कर इस्तकबाल किया। कहा कि तरावीह को यहीं पर खत्म न समझें बल्कि तुरंत दोबारा शुरू करें। स्वागत करने वालो में पूर्व विधायक जाहिद बेग, हाफिज खलील, असलम महबूब, रफीक मिस्त्री, गुड्डू खां, इफ्तेखार सिद्दीकी, हाजी सेराज सिद्दीकी, शाहिद सिद्दीकी, मो. शाद सिद्दीकी, रिजवान, एहतेशाम, मो.फैजान, चुन्ना, रईस सिद्दीकी, मो. अरमश, इसरार सिद्दीकी, जफर खां, शाहनवाज खां, जावेद खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें