जिगना (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के बिहसडा़ बाजार मे बुधवार की साम करीब सवा आठ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया जिससे जीजा व साले दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। बताया जाता है कि इलाहाबाद जनपद के मेजा थाना थाना के अमोरा गांव निवासी सूरज प्रसाद (22) अपने साले रजनीश पुत्र कल्लन निवासी अमिलिया थाना मेजा के साथ डिस्कवर बाइक से विन्ध्याचल बारात जा रहे थे। रजनीश के चचेरे भाई की बारात थी। बारात में पहुंचने से पहले बिहसडाबाजार के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदते हुए भाग निकला। इस दौरान पीछे से आ रहे मृतक रजनीश के भाई व पिता कल्लन ने दोनों की पहचान किया। घटना से दोनो स्थानों पर खुशी की जगह मातम छा गया है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।