फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से आए दिन परेशान होते हैं लोग, एसडीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मडियाहूं। प्रशासन यातायात नियमों का पालन कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है। जिसके कारण नगर सहित शिवपुर बाईपास रोड, बसुही नदी पुल पर दिन में कई बार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। एसडीएम मड़ियाहूं मोती लाल यादव ने मड़ियाहूं और रामपुर पुलिस को पिकेट पर पुलिस की ड्यूटी लगाकर जाम की समस्या समाप्त कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नगर में यातायात पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं होने से चालक अपनी मर्जी से वाहन चलाते हैं। मनमानी ढंग से वाहन चलाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। सड़कों पर ठेला व दुकान लगाकर भी लोग सड़कों पर कब्जा कर रख हैं। स्कूूली बच्चे, मरीज घंटों जाम में फंसकर परेशान होते हैं। शादी विवाह के समय लोग समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी मडियाहूं मोती लाल यादव ने मडियाहूं और रामपुर पुलिस को पत्र लिखकर निर्देश दिया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बसुही नदी पर प्रत्येक शाम से लेकर देर रात तक पुलिस की पिकेट ड्यूटी लगा कर जाम की समस्या दूर कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें