फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिला तो करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला इकाई की बैठक शनिवार को हनुमान बाग मंदिर पर हुई। बैठक में सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोके जाने पर चिंता व्यक्त की गई। जिला संरक्षक जय कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का मानदेय रोकना गैरजिम्मेदराना कार्य है। तय किया गया यदि 20 अप्रैल तक मानदेय न मिला तो 23 को कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। कहा कि भदोही ग्रामीण, सुरियावा और औराई परियोजना की सैकड़ों कर्मियों का मानदेय रोका जाना विभागीय अधिकारियों के तानाशाही रवैये को दर्शाता है। बगैर मानदेय कर्मियों के समक्ष भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है। कहा कि 20 अप्रैल तक हर हाल में मानदेय जारी किया जाए नहीं तो 23 अप्रैल को सरपतहां में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में अंगीता मौर्या ने कहा कि यदि तब भी मानदेय नहीं मिला तो भूख हड़ताल होगा। बैठक में रेखा मौर्या, रीता देवी, नीलम सिंह, शकुन्तला देवी, अंजना मौर्या, सुदामा देवी, हसीना बानो, रेखा देवी, निर्मला देवी, मीरा देवी, मंजू देवी, शैल कुमारी, सुमन यादव आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें