ज्ञानपुर/जंगीगंज। लोअर सबआर्डिनेट 2015 का परीक्षाफल शनिवार को घोषित किया गया। इसमें जिले के दो होनहारों ने सफलता प्राप्त की है। डीघ के चंदापुर निवासी सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी हीरामणि मिश्र के बेटे प्रदीप मिश्र का चयन अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत के पद पर चयन हुआ है। इस सफलता पर परिवार वालों ने मिठाई बांट कर खुशी का जाहिर किया। इस मौके पर नीरज मिश्र, श्याम नारायण मिश्र, अभय मिश्र, गौरव चौबे, पवन मिश्र, विवेक मिश्र आदि रहे। इसी तरह भदोही के नई बाजार निवासी प्रकाश चंद्र पाल श्रम प्रवर्तन अधिकारी पद पर चयनित हुए हैं। वह वर्तमान में एडीओ पद पर जसरा ब्लॉक में तैनात है। जौनपुर के पचवल निवासी प्रकाश चंद्र पाल का परिवार कई साल से नई बाजार में रह रहा है।