फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र समस्याओं पर मुखर होने लगे संगठन 0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में छात्रों की समस्याओं को लेकर अब छात्र संगठन मुखर होने लगे हैं। पिछले दिनों भगत सिंह छात्र मोर्चा की ओर से केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद अब आईसा कार्यकर्ताओं ने भी कुलपति से 10 बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए कैंपस में छात्रावासों के साथ ही संकायों की दीवारों पर पोस्टर चस्पा किया गाय है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में मेस न चलने, लाइब्रेरी, कई विभागों में कक्षाओं के न चलने सहित समस्याओं को लेकर समय-समय पर धरना-प्रदर्शन होता है। अब जबकि नए कुलपति ने पदभार संभाल लिया है, ऐसे में छात्र संगठनों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए नया तरीका अपनाया है। परिसर में इन दिनों आईसा की ओर से 10 बिंदुओं का पोस्टर चस्पा है, जिसमें बीएचयू से संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को मेडिकल, लाइब्रेरी की सुविधा, सभी गेट रातमें खोले जाने, कैंपस में बढ़ रही हिंसा फैलाने, लैगिंक भेदभाव समाप्त करने सहित कई मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें