फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न पीड़िता का बयान दर्ज कराया, न आरोपी की गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। छेड़खानी और बलात्कार के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज करने के 25 दिन बाद भी न तो पीड़ित बच्ची का बयान दर्ज कराया गया, न ही आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस की इस कार्यशैली से आक्रोशित बच्ची के पिता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर के एक मोहल्ले में होली के दिन उसी मोहल्ले के अधेड़ ने सात वर्ष की बच्ची को शौचालय में ले जाकर उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया थे। इस मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर पांच-छह दिन के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। यही नहीं, पुलिस ने अब तक पीड़ित बच्ची का बयान तक नहीं दर्ज कराया। इससे परेशान पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेज कर पीड़ित बच्ची के बयान दर्ज कराने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। पिता ने मामले का विवेचना कर रहे एसआई पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस एक्सरे रिपोर्ट मिलने के बाद बयान करवाने की बात कहती है। बताया कि जिला अस्पताल में पता किया तो बताया गया कि एक्सरे रिपोर्ट तैयार रखी है लेकिन पुलिस ले ही नहीं जा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी बाहर घूम रहा है और सुलह नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें