फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियावं और अभियां में खुलेंगे पशु अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन कुसौड़ा गांव में रविवार को किया गया। इसमें किसानों और पशुपालकों को मवेशियों में होने वाली बीमारियों और उनके इलाज के बारे में बताया गया। साथ ही समय-समय पर टीकाकरण कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार कई योजनाओं को लागू किया है। किसान उनका लाभ उठाकर बेहतर खेती करें। पशुपालन के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढ़ाएं। विशिष्ट अतिथि विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि पशु परिवार की तरह होता है। इसकी देखरेख अच्छी तरह से करनी चाहिए। उचित मात्रा में इनके लिए चारा और दाने की व्यवस्था करनी चाहिए। समय-समय पर इनका इलाज पशु चिकित्सकों से करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरियावां विकास खंड के करियांव और अभिया में जल्द ही पशु अस्पताल खोले जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉं. आरबी मौर्य और प्रधान सुमन श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। डॉ. सुशील कुमार सिंह ने पशुओं की देखभाल के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे, संजय श्रीवास्तव, अमर बहादुर सिंह, अनिल सिंह, सचिन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन अजय पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें