फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रिम भुगतान के अभिलेखों में भी हेराफेरी0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला पंचायत से सड़कों के निर्माण के लिए किए गए अग्रिम भुगतान में अभिलेखों में भी हेराफेरी की गई है। अमर उजाला के पास उपलब्ध अभिलेखों से इसकी पुष्टि होती है। काशी विद्यापीठ ब्लाक के मंडुवाडीह तुलकीपुर में सुदामा पांडे के घर से इंटरलाकिंग के निर्माण के लिए 2.88 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान किया गया है। दस्तावेजों में इस रोड का क्रमांक संख्या 178 है। जिस पर अग्रिम भुगतान का उल्लेख है परंतु अभिलेखों में सड़क की लंबाई नहीं दर्शाई गई है। साथ सुदामा पांडे के घर से सड़क कहां तक बनेगी, इसका जिक्र नहीं है।
विज्ञापन

ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य कुंवर वीरेंद्र का दावा है कि उन्होंने तुलकीपुर में सुदामा पांडे के घर से श्वेता श्रीवास्तव के घर तक 100 मीटर का रोड इंटरलाकिंग के लिए प्रस्तावित किया था। बाद में विभाग द्वारा सड़क की दूरी व किसके घर तक सड़क का निर्माण होगा, यह अभिलेखों में बगैर दर्शाए ही 2.88 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया। मौके पर न सड़क बनी और न ही निर्माण सामग्री गिराई गई है। बताया कि सड़क निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये का खेल किया गया है।
जिला पंचायत की सड़कों, इंटरलाकिंग, सोलर लाइट-स्ट्रीट लाइट लगवाने के नाम पर जून 17 में तीन दिन में चार करोड़ 38 लाख 44 हजार 680 रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाल व कुंवर वीरेंद्र का आरोप है कि निर्माण लिपिक द्वारा इस मामले में अपर मुख्य अधिकारी को जो भी दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं, वह गलत हैं। दोनों नेताओं ने शासन से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें