फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के विरोध में जारी रहेगा कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बुधवार को हुई बैठक में तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालयों का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया। यह भी तय हुआ कि एसडीएम और तहसीलदार (न्यायिक) कोर्ट को सहयोग जारी रखेंगे।
विज्ञापन

बार अध्यक्ष सूर्यप्रसाद द्विवेदी ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। जाति, आय अथवा निवास प्रमाण पत्र आदि बनवाने के लिए लोगों को अपना अमूल्य समय और पैसा बर्बाद करना पड़ रहा है। भ्रष्टाचार के खात्मे तक आंदोलन चलाते रहने की बात कही गई।
बैठक में निर्णय के बारे में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भी अवगत कराने का निर्णय लिया गया। संचालन सुरेंद्र कुमार दूबे ने किया। नंदलाल राय, महेंद्र नाथ बिंद, चंद्रकेश पांडेय, आनंद श्रीवास्तव, पुष्पराज पांडेय, पंकज यादव, अमर बहादुर सिंह, धनुषधारी सिंह, अशोक दूबे, अरुण कुमार दूबे, मनोज सरोज, दशरथ कुशवाहा, दिनेश मौर्य, लालधर पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय, कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, लालचंद सरोज, ओमप्रकाश गौतम, राम कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें