फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार और अफसरों के गठजोड़ पर पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीरेका के कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या मामले में पुलिस ठेकेदार और अफसरों के गठजोड़ की पड़ताल कर रही है। पता चला है कि डीरेका के कर्मचारी की ठेकेदारी भी करते हैं। छह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ऐसे हैं जो करोड़पति हैं। बड़े ठेकेदारों का भी अफसरों से रिश्तों की बात सामने आई हैं। ठेकेदारी के विवाद में ही कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या की गई है। ठेकेदारी करने वाले कर्मचारियों की सूची एसएसपी आरके भारद्वाज की ओर से जल्द ही डीरेका प्रशासन और शासन को भेजी जाएगी। वहीं पुलिस इस मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की तैयारी भी कर रही है।
विज्ञापन

बीते 23 जनवरी को डीरेका परिसर स्थित आवास के सामने कातिलों ने कार में ही अंधाधुंध गोलियां बरसा कर ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या कर दी थी। रविवार को एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने पुलिस लाइन में बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह मुकेश हत्याकांड की तफ्तीश में लगे थे। डीरेका में ठेकेदारी करने वाला हिस्ट्रीशीटर पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय और उसका रिश्तेदार अमित कुमार सिंह उर्फ रिक्कू ने मुकेश पर गोलियां बरसाईं थीं। जबकि, डब्लू का साढ़ू मटरू और दो शूटर उन्हें कवर कर रहे थे। रविवार को इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने रिक्कू को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त नाइन एमएम की पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, डब्लू व उसके भाई रविनारायण सिंह उर्फ बबलू राय, साढ़ू मटरू के अलावा दो अज्ञात की तलाश में दबिश जारी है। एसएसपी का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें