फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने दो कार्यों का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर ने अपने विधानसभा शिवपुर में सड़क और जल निकासी के कार्य का शिलान्यास किया। गोइठहां में रामजी मिश्रा के घर से काली मंदिर से होकर शंकर भगवान मंदिर तक के रास्ता निर्माण का शिलान्यास किया। इसी तरह चिरईगांव के लखराव में मुख्य सड़क तक जल निकासी के लिए पाइप लाइन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। अपनी निधि से इस काम को कराने का निर्देश देकर वे आवश्यक कार्य से लखनऊ रवाना हो गए। इस मौे पर इंद्रजीत सिंह, हीरालाल जायसवाल, पवन चौबे, राकेश मौर्य, विनोद पाठक, प्रकाश राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री नीलकंठ आज करेंगे जनसुनवाई
वाराणसी। प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी शुक्रवार की सुबह 10 बजे रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान शहर की सीवर, बिजली और सड़क संबंधी समस्याओं से जुड़ी शिकायतें आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें