फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य होगा भारत माता मंदिर का प्रवेश द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड आग्मेंटेशन योजना (हृदय) के तहत भारत माता मंदिर का प्रवेश द्वार अब पत्थर का बनेगा। इसकी डिजाइन तैयार कर ली गई है। साथ ही, इसे बनाने के लिए आदेश भी दे दिया गया है। गेट को आकर्षक ढंग से बनाया जाएगा। बीच में लोहे की ग्रिल होगी जिसमें कमल के फूल की डिजाइन बनेगी और ऊपर भारत माता मंदिर लिखा जाएगा।
विज्ञापन

गेट पर आकर्षक हेरिटेज लाइट लगाई जाएगी। जिससे कि रात में अलग तरह का दिखे। हृदय योजना में 1.33 करोड़ की लागत से भारत माता मंदिर परिसर में पाथवे, पोलाड लाइट, पार्किंग और पार्क को सजाया और संवारा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे में परिसर में जाकर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया था और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि लाल और हल्के गुलाबी पत्थरों से इसे बनाया जाएगा। शीर्ष पर मध्य में भारत का नक्शा और बीच में अशोक चक्र बनाया जाएगा। इसकी डिजाइन तैयार कर ली गई है। जल्द ही प्रवेश द्वार का निर्माण भी शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें