फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरी-पटरी वालों ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका में अतिक्रमण अभियान चलाकर हटाए गए अस्थायी दुकानदारों, फेरी-पटरी वाले मंगलवार को विरोध दर्ज कराने जिला मुख्यालय पहुंचे। डीएम से मिलकर कारोबार के लिए जगह देने की मांग कर रहे थे। कलेक्ट्रेट गेट पर करीब आधे घंटे तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा। वह डीएम योगेश्वर राम मिश्र से मिलने की मांग कर रहे थे। डीएम के किसी मीटिंग में व्यस्त होने की वजह से प्रभारी एसीएम चतुर्थ मनोज सागर ने उनका ज्ञापन लिया। उन्होंने वेंडिंग जोन में व्यवस्थित करने की मांग की है।
विज्ञापन

फेरी-पटरी वालों का कहना था कि प्रदेश सरकार ने फेरी-पटरी वालों को रोजगार के लिए जगह देने का वादा किया था। प्रशासन उन्हें बसाने के बजाए उजाड़ रहा है। पथ विक्रे ताओं को हटाने के पूर्व टाउन वेंडिंग कमेटी की संस्तुति ली जानी चाहिए लेकिन शहर में सब कुछ मनमाने तरीके से काम हो रहा है। नियमत: किसी भी चौराहे से पचास मीटर दूर आटो खड़ा होना चाहिए। पुलिस की मिलीभगत से चौराहों को वाहन स्टैंड बना दिया गया है। फेरी-पटरी वाले अपने साथ ढोल मजीरा भी लेकर आए थे। गाने-बजाने के साथ भी विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें