वाराणसी। 18 जनवरी तक शिक्षणेत्तर संघ की मांगे पूरी नहीं हुई तो शिक्षा निदेशक कार्यालय पर विशाल धरना दिया जाएगा। शासन स्तर पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की कई मांगे काफी समय से लंबित चल रही है। उक्त बातें रविवार को महाबोधि इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की बैठक के दौरान वक्ताओं ने व्यक्त किए।
प्रदेश अध्यक्ष आशादीन तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पदोन्नति, अर्जित अवकाश के नगदीकरण और सरकारी कर्मचारियों के समान चिकित्सा सुविधा देने की मांग शासन से काफी समय से की जा रही है। 18 जनवरी तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो शिक्षा निदेशक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, संरक्षक मनोहर लाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद श्रीवास्तव ने किया।