फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी पार्टियों और बीएलओ की मिलीभगत से गड़बड़ हुई मतदाता सूची: भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव में मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी को गंभीरता से लिया है। इसके पीछे लापरवाह बीएलओ को दोषी ठहराया है । काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा यह पहली बार देखा गया है कि इतनी बड़ी मात्रा में लोग मत देने से वंचित हो गए। कई जगह तो पूरे के पूरे परिवार ही लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति वोट के माध्यम से डालने से वंचित रह गए। जो अत्यंत पीड़ादायक है। कहा की तमाम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से बीएलओ की विपक्षी पार्टियों से मिलीभगत की जानकारी भी प्राप्त हो रही है जो अत्यंत गंभीर मामला है। तथ्य सहित इस तरह की जानकारी प्राप्त होने पर निश्चित रूप से बीएलओ को खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए शासन प्रशासन से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें