फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहड़िया में सेल्समैन से 35 हजार छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत पहड़िया स्थित एक गेस्ट हाउस के समीप सोमवार की रात 10 बजे के लगभग अशोक बिहारी फेज-2 कॉलोनी निवासी अनुज कुमार सेठ को कार सवार लोगों ने रोककर मारापीटा। इसके बाद उसके पास मौजूद 35 हजार रुपया छीनकर सभी भाग निकले। अनुज ने सौ नंबर पर फोन किया तो मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

शहर स्थित एक शोरूम के सेल्समैन अनुज ने बताया कि वह दूध लेकर पैदल ही अपने घर जा रहा था। इसी दौरान कार सवार नशे में धुत लोगों ने उसे रोका। रोकने के साथ ही सभी ने उसकी पिटाई कर जेब में मौजूद 35 हजार रुपये छीन लिया। इस संबंध में कैंट पुलिस ने बताया कि मारपीट की बात सही है लेकिन रुपया छीनने की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें