वाराणसी। नगर निगम चुनाव में सपा करीब एक दर्जन सीटाें पर अपने ही दल के बागियों से लड़ रही है। सपा ने इस चुनाव में जिन लोगों के टिकट काटे हैं उनमें से ज्यादातर नेता चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि पार्टी ने अपने दल सेे जुड़े नेताओं को स्पष्ट कर दिया है कि 90 वार्डों में पार्टी ने जिसे टिकट दिया है वही चुनाव लड़े। बागियों की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भी जल्द ही सौंपी जाएगी। पार्र्टी के निर्देश पर कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिन्होंने पर्चा वापस ले लिया है।
नगवा से अनिल यादव, पहड़िया से छाया चौधरी, जगतगंज से प्रशांत सिंह पिंकू, काजी सादुल्लापुरा से अपरीदुल हक और सलेमपुरा से साजिया को सपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। ये सभी निवर्तमान पार्षद हैं और पार्टी ने इनका काट दिया था। इन सभी को चुनाव लड़ने से मना किया जा चुका है लेकिन ये नहीं मानें। वहीं पार्टी रामनगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के राकेश जायसवाल, हड़हा से पार्षद के उम्मीदवार श्यामजी यादव और लक्सा से विवेक यादव को मनाने में कामयाब रही और उन्होंने पर्चे वापस ले लिए। सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल का कहना है कि पार्टी ने पार्टी ने जिनकोे सिंबल दिया है वही सपा के प्रत्याशी है।