वाराणसी। पं. दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष के अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय महिला सीनियर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन छह से 12 नवंबर तक किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के सहयोग से सिगरा स्टेडियम में पहला मैच लखनऊ बनाम आजमगढ़ के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ 2-0 से विजयी रहा। लखनऊ की तरफ से अफरीन व सपना सिंह ने एक-एक गोल किया। वहीं दूसरा मैच बरेली और इलाहाबाद के बीच खेला गया। यह मुकाबला एकतरफा रहा। इलाहाबाद ने 5-0 के बड़े अंदर से बरेली को मात दिया। इलाहाबाद की ओर से शिप्रा व मानसी ने दो-दो व प्रिया ने एक गोल किया। चौथे दिन निर्णायक मंडल में कोमल सोनी, ज्योति, सपना, श्रद्धा, माधुरी, राउफ अहमद, अमल, अवधेश, संजय आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश शूटिंग एसोसिएशन पंकज श्रीवास्तव रहे। फुटबाल प्रशिक्षक बिंदु सिंह ने स्वागत किया। शुक्रवार को मिर्जापुर और लखनऊ के बीच पहला मैच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला वाराणसी और लखनऊ के बीच होगा।