फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद पांच प्रत्याशियों के पर्चे खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच का काम हुआ। इस दौरान अलग-अलग खामियां मिलने की वजह से पांच प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए गए। अब वह चुनाव नहीं लड़ जाएंगे। नगर निगम के वार्ड नंबर-76 अलईपुरा से शिवपूजन राजभर, वार्ड नंबर-40 खोजवां से रमेश, वार्ड नंबर-62 लक्सा से राकेश सिंह, वार्ड नंबर-80 सादुल्लापुरा से महबूब अली तथा वार्ड नंबर-86 जलालुदीनपुर से परवीन बानो का नामांकन पत्र जांच में त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर निरस्त किया गया। वहीं गंगापुर नगर पंचायत के वार्ड-7 बलवंतपुर से प्रत्याशी नरसिंह हुसैन तथा नगर निगम के वार्ड नंबर-2 लोको छित्तूपुर से प्रभावती, वार्ड नंबर-6 सरसौली से संजय कुमार पासी, वार्ड नंबर-7 नई बस्ती से विजय सोनकर एवं वार्ड नंबर-30 राजाबाजार से पूनम विश्वकर्मा ने अपना-अपना नामांकन पत्र दो सेट में दाखिल किया था। इस कारण उनका एक-एक सेट नाम निर्देशन पत्र निरस्त किया गया। वह चुनाव लड़ सकेंगे। दस नवंबर को पर्चा वापस लेने की तिथि है और 11 नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। 26 नवंबर को मतदान और एक दिसंबर को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें