वाराणसी। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय महिला सीनियर फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में इलाहाबाद ने अलीगढ़ को 4-0 से मात देकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इलाहाबाद की तरफ से पूजा, साक्षी, मानसी व कंचन ने एक-एक गोल दागे।
दूसरे मुकाबले में बरेली ने आगरा को 2-1 के अंतर से मात दी। आगरा की तरफ से अंजली ने एक गोल की बढत बनाई लेकिन कुछ ही देर बाद बरेली की टीम की तानिया ने एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। वर्षा ने एक और गोल करके बरेली को जीत दिलाई। तीसरे मुकाबले में फैजाबाद ने 2-0 के अंतर से बस्ती को मात दी। फैजाबाद की तरफ से रेनूका ने दो गोलकर टीम को विजयश्री दिलाई। चौथे मुकाबले में कानपुर ने मुरादाबाद को 3-0 से मात दी। कानपुर की तरफ से सुशीला कुमार, रिकल और अनिता ने एक-एक गोल किया। मैच के निर्णायक कोमल सैनी, मुरली जायसवाल, ज्योति, सपना, श्रद्धा सोनकर, माधुरी, राऊफ अहमद, अमल कुमार व अवधेश कुमार रहे।