फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएस लोकेशन में गड़बड़ियों से हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से केंद्र निर्धारण की खामियां दूर होने का नाम नहीं ले रही है। जीपीएस लोकेशन की गड़बड़ी की शिकायतें वाराणसी मंडल में सबसे अधिक आ रही हैं। तकनीकी गड़बड़ी के कारण केंद्र निर्धारण में कई विद्यालयों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई गई है। इसके तहत सभी विद्यालयों को अपनी आधारभूत सूचनाओं की जानकारी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी थी। 25 अक्तूबर की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी विद्यालयों की ओर से सूचनाएं अपलोड करने में विलंब हुआ। वहीं जो सूचनाएं अपलोड की गईं उसमें भी कई गड़बड़ियां पाई गईं। इन गड़बड़ियों को दुरुस्त करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी किए गए थे। एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय की जीपीएस लोकेशन अपलोड करने में सबसे ज्यादा परेशानी और गड़बड़ियों की शिकायत मिल रही है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय का कहना है कि जीपीएस सिस्टम के हिसाब से विद्यालयों की दूरी की सूचना अपलोड करने में परेशानी आ रही है। ऐसे में परिषद की वेबसाइट पर जो सूचनाएं अपलोड हो रही हैं उसमें गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। जिन विद्यालयों में ऐसी गड़बड़ियां हैं उनको निर्देश दिया गया है और दो से तीन दिनों में सभी को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें