फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल संचालक के बेटे से चार लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। फूलपुर थाना अंतर्गत दबेथुवा स्थित देवमूर्ति शर्मा इंटर कॉलेज के समीप बुधवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने तगादा कर लौट रहे राइस मिल संचालक के बेटे विवेक गुप्ता से असलहे के बल पर चार लाख रुपया और मोबाइल लूट लिया। भुक्तभोगी ने सौ नंबर पर वारदात की जानकारी दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची तो परिवारीजनों के साथ वह कठिराव पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चेकिंग शुरू की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। लूट की इस घटना से इलाके के कारोबारियों में दहशत व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन

दबेथुवा निवासी राइस मिल संचालक किशोरी गुप्ता का बेटा विवेक गुप्ता और उसका दोस्त अभय सिंह पांडेयपुर से चावल की बकाया रकम की वसूली कर बाइक से घर लौट रहे थे। चार बजे के लगभग जैसे ही दोनों घर से कुछ पहले देवमूर्ति शर्मा इंटर कॉलेज के समीप पहुंचे तभी पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें असलहा दिखाकर रुकवाया। इसके बाद विवेक की बाइक की डिग्गी खुलवाकर उसमें रखे चार लाख रुपये से भरा बैग व उसका मोबाइल छीन कर दोनों कठिरांव की ओर तेजी से भाग निकले। बदमाशों ने दोनों को धमकाया कि अगर शोर मचाओगे तो पलट कर गोली मार देंगे। वारदात की जानकारी पाकर एसपी ग्रामीण अमित कुमार और क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तफ्तीश में जुटी पुलिस टीमों के अनुसार बदमाशों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों की सुरागकशी के लिए दो टीमें जौनपुर जिले में भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें