फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में आज विकास कार्यों की हकीकत परखेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 और 23 सितंबर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शहर में होंगे। करीब पांच घंटे के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों की हकीकत परखेंगे। खासकर उन परियोजनाओं की वास्तविकता की पड़ताल करेंगे, जिनका लोकार्पण और शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों कराया जाना है। रविवार को प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी है। जन्मदिन पर मुख्यमंत्री के साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल भी काशी में होंगे। स्वच्छता अभियान को रफ्तार देने के साथ ही स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर रविवार को दिन भर तैयारियां चलीं। विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए जिला प्रशासन समेत अन्य सभी विभागों के अधिकारी फाइलें दुरुस्त करने में लगे रहे। मुख्यमंत्री और रेल मंत्री अपने इस दौरे में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। राज्य और केंद्र की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, पीएम के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री और रेल मंत्री यहां स्वच्छता अभियान में भी शामिल होंगे।
प्रोटोकाल के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 10:10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से सड़क मार्ग से 10:35 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। कुछ देर विश्राम के बाद वह 11 बजे मंडलायुक्त सभागार पहुंचेंगे, जहां वह प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर तैयारियों एवं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 1:05 बजे वह फिर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दो बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। दो से तीन बजे तक सांस्कृतिक संकुल में स्वच्छता ही सेवा है के तहत स्वच्छता मित्रों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में 900 स्वच्छता मित्रों का सम्मान होगा। इसके बाद स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए 50 मोटर साइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 3:10 बजे वह संकुल से कार से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से गोरखपुर रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें