फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलेंडर का नॉबफंसा, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल में शनिवार को सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम में लगने वाले सिलेंडर का नॉब फंस जाने से हड़कंप मच गया। करीब आधे घंटे तक मेन सप्लाई बाधित रही। प्रमुख अधीक्षिका ने बताया कि नॉब फंसने के बाद जल्द ही दूसरे सिलेंडर से आपूर्ति दी गई ताकि मरीजों को कोई असुविधा न हो। सीएमओ ने घटना की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत के बाद भी स्वास्थ्य महकमे में लापरवाही जारी है। जिला महिला अस्पताल के लगभग सभी वार्डों में सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम की व्यवस्था है। इमरजेंसी सेवाओं के लिए छोटे सिलेंडर भी रखे गए हैं। शनिवार को दोपहर बाद करीब 3:30 बजे रसोईघर के पास बने सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम में लगने वाले सिलेंडर का नॉब फंस गया। इसकी सूचना प्रमुख अधीक्षिका डॉ. शैला त्रिपाठी को मिली तो मौके पर पहुंचकर उन्होंने नॉब खुलवाने की कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक नॉब नहीं खुल सका और इस वजह से ऑक्सीजन की आपूर्ति करीब आधे घंटे तक बाधित रही। इसके बाद दूसरा सिलेंडर लगाया गया। तब वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बारे में प्रमुख अधीक्षिका ने बताया कि नॉब फंसने की वजह से इस तरह की समस्या आई, कुछ ही देर में नॉब खुल गया। इस दौरान किसी मरीज को कोई दिक्कत नहीं हुई।
इस बाबत सीएमओ डॉ. वीबी सिंह का कहना है कि अस्पताल में आक्सीजन का नॉब फंसने की घटना गंभीर है। इस बारे में प्रमुख अधीक्षिका से पूरी रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें