फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में राहत और बचाव के लिए 21 टीमें तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश में बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की 21 टीमें तैनात की गई हैं। इनमें से चेन्नई और पुणे से आई छह टीमों को पूर्वांचल और आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया है। 11 एनडीआरएफ के कमांडर आलोक कुमार सिंह ने गुरुवार को सांस्कृतिक संकुल स्थित कार्यालय में यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश भर के लोग बाढ़ संबंधी सूचना मोबाइल नंबर 8004931410 पर दे सकते हैं।
विज्ञापन

कमांडर ने कहा कि पूर्वांचल और नेपाल के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। अब तक बाढ़ से करीब 18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वर्तमान में एनडीआरएफ की 21 टीमेें गोरखपुर, लखनऊ, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, श्रावस्ती, कुशीनगर, बलिया, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, लखीमपुर खीरी और वाराणसी में तैनात हैं। इन जिलों में शारदा, घाघरा, राप्ती, बूढ़ी राप्ती और रोहिन नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अब तक 11 एनडीआरएफ के जवानों ने इन जिलों में 7,566 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और 60 लोगों की जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें