फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग, घंटों गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आदमपुर पुलिस चौकी के पास लगे ट्रांसफार्मर में रविवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन करके बुलाया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इसके चलते शाम पांच से सात बजे तक क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में बिजली कटौती हुई। देर रात तक बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

लोकल फाल्ट के चलते कचहरी, लंका, सिगरा, गोदौलिया, मंडुवाडीह, चांदपुर, लहरतारा, औरंगाबाद, सोनिया आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही। दोपहर और रात के समय कई चरणों में दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। उधर नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधीक्षण अभियंता आरडी सिंह के अनुसार पांडेयपुर से आजमगढ़ रोड, आशापुर से कज्जाकपुरा पर चौड़ीकरण के तहत कार्य चल रहा है। इसके तहत तार खंभे शिफ्ट कराने का कार्य किया जाएगा। 12 से 14 जून तक पांडेयपुर से लालपुर और लेढ़ूपुर से पंचक्त्रसेशी की बिजली सुबह 11 से 1 बजे तक बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता एनके मिश्र के अनुसार बड़ालालपुर के चांदमारी और मीरापुर बसहीं की आपूर्ति सुबह 11 से 12ऱ्30 बजे तक बंद रहेगी। इसके अलावा लेढुपुर से सारनाथ सुबह 11 से 12ऱ्30 बजे तक, शक्तिपीठ फीडर 1 से 2ऱ्30 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें