फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में इस साल की बड़ी कार्रवाई: 168 ई-रिक्शा और 70 ऑटो सीज, 530 का किया गया चालान

Tue, 24 Sep 2024 04:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में काशी जोन में कलर कोड और बार कोड स्टीकर लगाकर न चलने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। कमिश्नरेट पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों व ऑटो चालकों में हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन
बगैर कलर कोड वालों पर कार्रवाई करती टीम - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट के काशी जोन में कलर कोड व बार कोड स्टीकर लगाए बगैर मिले 168 ई-रिक्शा सोमवार को ट्रैफिक पुलिस और 11 थानों की पुलिस द्वारा सीज किए गए। साथ ही, 530 ई-रिक्शा व ऑटो का चालान किया गया। इसके अलावा शहर क्षेत्र में मिले देहात और रामनगर परमिट वाले 70 ऑटो सीज किए गए। यह कार्रवाई आगामी 10 दिनों तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


सुगम यातायात व्यवस्था के लिए कमिश्नरेट के काशी जोन में गत 10 सितंबर से ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारण किया गया है। सोमवार तक 4500 से अधिक ई-रिक्शा संचालक ट्रैफिक पुलिस लाइन में अपना पंजीकरण करा कर कलर कोड व बार कोड स्टीकर ले चुके हैं। ट्रैफिक पुलिस और काशी जोन के थानों की पुलिस की ओर से सोमवार से उन ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है जिन्होंने कलर कोड व बार कोड स्टीकर नहीं लिया है। इसके साथ ही शहर में देहात और रामनगर परमिट वाले ऑटो के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की गई है।

एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभियान के पहले दिन ट्रैफिक पुलिस द्वारा 70 ई-रिक्शा और 70 ऑटो को सीज किया गया है। 215 ई-रिक्शा और ऑटो का चालान किया गया है। काशी जोन के 11 थानों की पुलिस ने 98 ई-रिक्शा सीज कर 315 वाहनों का चालान किया है। काशी जोन के ई-रिक्शा चालकों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है कि वह अपने कलर कोड के हिसाब से निर्धारित रूट पर ही चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियों की ओर भागे तब भी नहीं बच पाए

काशी जोन के 11 थाना क्षेत्रों में शुरू हुई कार्रवाई की जानकारी पाकर कई ई-रिक्शा चालकों ने मुख्य सड़क छोड़ कर गलियों का रुख कर लिया। हालांकि ट्रैफिक पुलिस और थानों की पुलिस गलियों में भी चेकिंग करती नजर आई और ई-रिक्शा चालकों की चालाकी धरी की धरी रह गई। मैदागिन, लहुराबीर और लंका क्षेत्र में कलर कोड व बार कोड स्टीकर लगाए हुए ई-रिक्शा चालकों ने नई व्यवस्था का स्वागत करते हुए पुलिस का सहयोग करने की बात कही।

अफसरों ने की पैदल गश्त, अतिक्रमण न करने की अपील
अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा और कमिश्नरेट के वरुणा व काशी जोन के पुलिस अफसरों ने शहर में पैदल गश्त की। पुलिस अफसरों ने आमजन से सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन न खड़े करने के साथ ही दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की अपील की। पुलिस ने लंका, गोदौलिया, चौक और मैदागिन क्षेत्र में अभियान चलाकर सड़क से अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें