फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: 46वें दीक्षांत में 18 में से 12 गोल्ड मेडल बेटियों को मिलेंगे, 97350 को मिलेंगी उपाधियां

Tue, 24 Sep 2024 03:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 46वें दीक्षांत समारोह में 18 में से 12 गोल्ड मेडल बेटियों को मिलेंगे। साथ ही 97350 को उपाधियां मिलेंगी।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 46वें दीक्षांत समारोह में 66 फीसदी छात्राओं को गोल्ड मेडल मिलेंगे। 18 में से 12 गोल्ड छात्राओं और छह छात्रों के खाते में आएंगे। इसके अलावा 97,350 पासआउट विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। सोमवार को काशी विद्यापीठ में प्रेस वार्ता में कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने दीक्षांत कार्यक्रम और मेडल से जुड़ी जानकारियां दीं। ग्रेजुएशन के 78196 और पोस्ट ग्रेजुएशन के 19056 विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी।
विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि पीजी उपाधि में छात्रों के मुकाबले छात्राओं की संख्या करीब ढाई गुना ज्यादा है। 5577 छात्र और 13,479 छात्राओं को डिग्रियां दी जाएंगी। पीएचडी की 98 उपाधियां दी जाएंगी। इसमें 52 छात्र और 45 छात्राएं शामिल हैं। वहीं, दीक्षांत के बाद ही डिग्रियां और मार्क्सशीट ऑनलाइन विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी।

आज सुबह होगा रिहर्सल
आज सुबह 10 बजे से दीक्षांत समारोह का रिहर्सल और बुधवार को गांधी अध्ययन पीठ सभागार में दीक्षांत समारोह होगा। जिन छात्रों का रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं हुआ है, उन्हें दूसरे कार्यक्रम में डिग्री और मेडल दिए जाएंगे। एमए इतिहास की छात्रा कुसुम पटेल को राम जनम सिंह स्मृति गोल्ड मेडल मिलेगा। उत्कृष्ट खिलाड़ी पुरुष में सौरभ कुमार यादव (किक बॉक्सिंग) और महिला में आकांक्षा वर्मा (कराटे) को गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

त्रिवेणी संगम की थीम पर होगा दीक्षांत

दीक्षांत समारोह त्रिवेणी संगम की थीम पर होगा। इसमें अहिंसा, सामाजिक समरसता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक संसाधनों की पहुंच होगी। गांधी अध्ययन पीठ सभागार में महात्मा गांधी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और आंबेडकर के विचारों पर आधारित एक स्मारिका भी लॉन्च की जाएगी।

पीजी के 9 छात्र और छात्राओं को गोल्ड मेडल
  • आकाश प्रताप सिंह  एमए (गांधी विचार)
  • प्रज्ञा सिंह एमए (संपोषी ग्रामीण विकास)
  • कुसुम पटेल - एमए इतिहास (राम जनम सिंह स्मृति गोल्ड मेडल)
  • विदुषी शर्मा - एमए पत्रकारिता (अतुल माहेश्वरी स्मृति गोल्ड मेडल)
  • सौम्या राय - एमएसडब्ल्यू
  • प्रखर गुप्ता - एमए (सांख्यिकी)
  • कविश्वर देव पांडेय - एमएससी (कृषि)
  • प्रगति सिंह - एमएससी एजी (मृदा विज्ञान)
  • प्रिया सिंह - एमएससी एजी (एग्रोनॉमी)
  • यूजी के 7 मेधावियों गोल्ड मेडल
  • अंकिता - बीकॉम
  • सुनील सिंह यादव - बीएड
  • आयुषी मिश्रा - बीएएलएलबी
  • सोमेंद्र आर्या - बी-म्यूज
  • अंजली श्रीवास्तव - बीबीए
  • दीक्षा मिश्रा - बीसीए
  • प्रीति खन्ना - बीए (मास कम्युनिकेशन)
विज्ञापन

ये मेहमान रहेंगे मौजूद

दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के सीएमडी आरके त्यागी होंगे। अति विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी भी मौजूद रहेंगी। काशी विद्यापीठ के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन ब्रॉडकास्ट होगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगी 200 किट्स
आंगनबाड़ी केंद्रों को 200 किट्स दिए जाएंगे। 100 किट काशी विद्यापीठ और बाकी सोनभद्र के जिलाधिकारी देंगे। वाराणसी की टॉप-3 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी सम्मानित किया जाएगा। जिले के पांच गांवों के प्राथमिक, कंपोजिट, जूनियर हाई स्कूल, इंटर कॉलेज में पेंटिंग, भाषण और कहानी कथन के 36 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें