फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद जवाहरलाल जेल से बीएचयू अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चंदौली के पूर्व सांसद जवाहरलाल जायसवाल को उपचार के लिए जिला जेल से बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल प्रशासन के अनुसार होली के दिन चक्कर आने की वजह से जवाहरलाल गिर गया था। उसे सर्वाइकल की समस्या बताई गई है। मंडलीय अस्पताल से सीटी स्कैन और एमआरआई के लिए जवाहर को बीएचयू भेजा गया है।
विज्ञापन

अर्दली बाजार निवासी बैंक कर्मचारी महेश जायसवाल की हत्या के मामले में वांछित जवाहरलाल को बीते 12 जनवरी को एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने मध्य प्रदेश के दमोह से गिरफ्तार किया था। प्रकरण में जवाहरलाल का बेटा गौरव भी आरोपी है और इन दिनों वह जमानत पर जेल से बाहर है। जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि जवाहरलाल को जेल चिकित्सक की सलाह पर उपचार और जांच के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया था। मंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों की सलाह पर उसे बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से जवाहरलाल के स्वास्थ्य की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें