फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी रेलखंड से चलेगी वंदे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार से इलाहाबाद सिटी-माधोसिंह-मंडुवाडीह रेलखंड पर संचालित होगी। हालांकि इस ट्रेन का ठहराव मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर नहीं होगा। जंघई रूट पर हो रहे कंजेशन के चलते प्रायोगिक तौर पर इसका संचालन केवल 30 मार्च तक किया जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन वाया जंघई किया जा रहा है। भविष्य में इसे वाया मंडुवाडीह चलाया जाना है। इसी दृष्टिकोण से प्रायोगिक आधार पर ट्रेन का संचालन मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की तरफ से किया जाएगा। वाराणसी से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस मंडुवाडीह, माधोसिंह, इलाहाबाद सिटी होकर इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेगी और इसी रूट से आएगी। मंडुवाडीह से इलाहाबाद सिटी के बीच परिचालन की जिम्मेदारी पूर्वोत्तर रेलवे की होगी। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो जंघई रूट पर दबाव के चलते दूसरे रूट पर इस ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। इलाहाबाद जंक्शन से नई दिल्ली के बीच ट्रेन का रूट वहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें