फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना किसी भी कार्रवाई के लिए स्वतंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सेना कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है। यही वजह है कि भारतीय सेना की प्रेस कांफ्रेंस के बाद पाकिस्तान में भूचाल आ गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बयान दे रहे हैं। यह भारत की क्षमता का सबसे बड़ा प्रमाण है।
विज्ञापन

बुधवार को यहां आईं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन लोगों की मंशा आतंक फैलाने की है, वह सरकार की सरेंडर पॉलिसी के तहत सरेंडर कर दें। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो सेना उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाने में सक्षम है। कहा, पाकिस्तान के पास मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा 90 के दशक से था। इसे समाप्त कर दिया गया है। भारत में रहकर भारत को ही आतंकित करने वालों की सुरक्षा सरकार ने वापस ले ली है।
मंत्री ने दावा किया कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना की क्षमता पर पूर्ण विश्वास है। प्रधानमंत्री ने कायराना हमले के दूसरे दिन ही कहा था कि जिन लोगों ने यह किया है उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को अपना दोस्त बताते हैं, ठहाके लगाते हैं और पाकिस्तान का दोष नहीं देखते। ऐसे लोग भारत के आधुनिक जयचंद हैं। इनका हिसाब देश की जनता खुद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें