फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की कराह सुन रो पड़े अभिभावक-BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही में स्कूल वैन में आग लगने की घटना को बच्चों के अभिभावक जब भी याद कर रहे हैं, उनकी आंख भर आ रही हैं। वैन में आग लगने और बच्चों के झुलसने की सूचना मिली तो उनके परिवार में कोहराम मच गया। घर में लोग रोने लगे और बच्चों को बचाने के लिए घटना स्थल की तरफ दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, कई बच्चे बुरी तरह से झुलस चुके थे। इधर बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बच्चों की कराह सुनकर अभिभावकों की आंखें भर आई। घर के सदस्य बच्चों की एक झलक पाने को परेशान रहा और वह चिकित्सकों से यह पूछते रहे कि कब तक बच्चा ठीक हो जाएगा। अभिभावकों के मुताबिक बच्चों ने दो दिन पहले भी वैन में रखे सिलेंडर से रिसाव होने की सूचना दी थी, इस पर चालक को बोला गया था लेकिन तब भी उसने गंभीरता से नहीं लिया।

सुबह भाई को परीक्षा दिलाने के लिए बनारस आना था, इसलिए जल्दी घर से निकल आए थे। इसी बीच बच्चे के स्कूल वैन में आग लगने और झुलसने की सूचना मिली तो भाग कर अस्पताल पहुंचा। भगवान बेटे को जल्द स्वस्थ करें यहीं कामना है।-सुजीत कुमार
विज्ञापन


बिटिया की स्कूल वैन शनिवार को हर दिन की तुलना में देर से आई थी। दो दिन पहले भी वैन में गैस रिसाव की सूचना बच्चों ने दी थी लेकिन तब चालक ने ध्यान नहीं दिया। बच्ची का चेहरा पूरा झुलस गया है। उस घटना को भूल नहीं पा रहा हूं।-जितेद्र सिंह,
विज्ञापन


स्कूल वैन में आग लगने की सूचना मिली तो मानो पहाड़ टूट गया। घर के हर सदस्य रोने-चिल्लाने लगे। जब बेटे के पास पहुंचे और देख लिया तब जाकर जान में जान आई। डॉक्टरों ने ठीक होने में अभी समय लगने की बात कही है।-प्रियंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें