फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीयों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम को लेकर हो रही तैयारियां करीब अंतिम चरण में हैं। मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रवासी भारतीयों के नामों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि उनके लिए वाहनों व आवासीय सुविधा को अंतिम रूप दिया जा सके। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों को पार्किंग स्थल से फेसिलिटेशन सेंटर व कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के लिए आरामदायक वाहनों की व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश की एनआरआई राज्यमंत्री स्वाति सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई स्टीयरिंग कमेटी की तीसरी बैठक में मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिए। प्रवासी भारतीय दिवस केआयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर देते हुए मुख्य सचिव ने 8 जनवरी से ही इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं एफएम रेडियो के माध्यम से प्रचार कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने कार्यक्रम में बनने वाली डिजिटल गैलरी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित झांकी पेश करने के भी निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त वाराणसी को कार्यक्रम की तैयारियों से संबंधित सभी प्रस्तावों को मंजूरी प्राप्त करने और प्रवासी भारतीयों को वाराणसी से इलाहाबाद ले जाने के लिए लाइजन अफसर नियुक्त करने को कहा है। लाइजन अफसरों को परिचय पत्र जारी करने को कहा है। बैठक में केन्द्रीय विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनोज महापात्रा व सुनील सिंघल, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास एवं एनआरआई राजेश कुमार सिंह, मंडलायुक्त वाराणसी दीपक अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें