फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ बनकर वाहन चालकों को लूटने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आरटीओ बन कर हाईवे पर वाहन चालकों को लूटने के आरोपी 12 हजार के दो इनामी बदमाशों को फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों की शिनाख्त घमहापुर के विनय कुमार सिंह उर्फ रोहित और सगुनहां गांव के बृजलाल यादव के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि बाबतपुर एयरपोर्ट के समीप पांच दिसंबर को फर्जी आरटीओ बनकर बदमाशों ने वाहन चालक से चार हजार रुपये लूटे थे। थानाध्यक्ष फूलपुर श्यामबाबू ने तफ्तीश शुरू की तो विनय और बृजलाल का नाम प्रकाश में आया। मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों को शुक्रवार को सगुनहां तिराहा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से सात सौ रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें