फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से रविवार को नगर स्थित हनुमान मंदिर पर बैठक हुई। इसमें एससी-एसटी एक्ट को लेकर विरोध जताया गया। चेतावनी दी गई कि एक्ट को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बिंद ने कहा की गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा की सरकार अगर एससी-एसटी एक्ट में संशोधन को वापस नहीं लिया तो वह संसद का घेराव करेंगे। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा की अगर सरकार इस कानून को वापस नहीं लेगी तो वह आत्मदाह करेंगे। सरकार की यह तानाशाही कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी। ब्राह्मणों के दम पर सरकार बनाकर भाजपा उन्हीं पर कुठाराघात कर रही है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना पांडेय, त्रिवेणी शुक्ला, नंदलाल शुक्ला, चंद्रशेखर तिवारी, सुभाष पांडेय, रमाशंकर, रमाकांत, हरिओम, शैलेंद्र, अगनु, कल्लू, वृजराज, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें