फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला की स्वतंत्रता लोकतंत्र की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केएन पीजी कालेज में शिक्षक दिवस सप्ताह के मौके पर आयोजित दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का समापन शनिवार को डॉ. शुभा श्रीवास्तव ने किया। समापन के अवसर पर उन्होने कहा की कला की स्वतंत्रता स्वस्थ लोकतांत्रिक समाज का प्राथमिक लक्षण है। इस तरह के आयोजन अंदर की कलाकृतियों को निखारने का सबसे अच्छा अवसर होता है। प्रदर्शनी में अध्यात्म, समाज, राजनीति के साथ ही प्रकृति के विविध स्वरूपों को प्रदर्शित करने वाली पेंटिंग लगाई गई थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चित्रकला विभागध्यक्ष डॉ. रोशन प्रसाद ने कहा कि चित्रकला एक मूक साहित्य है जिसकी गूंज व्यक्ति के अंर्तमन को सुनाई देता है। प्रदर्शनी में लगी ज्योति प्रभा, शिखा बरनवाल, अभिषेक, गोविंद, करिश्मा, काजल, रिशु, प्रिया, प्रीती, सोनम, श्रद्घा की कलात्मक पेंटिंग को लोगों ने खूब सराहना की। इस मौके पर डॉ. जयप्रकाश शर्मा, डॉ. नीलम, डॉ.रवींद्र कुमार, डॉ.महेंद्र कुमार, डॉ.प्रीती, डॉ.मनोज सिंह, डॉ.जय सिंह, डॉ.आलोक, डॉ.अजय, आदि प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें