फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 गांवों में 40 घंटे से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। विद्युत विभाग की लापरवाही से औराई तहसील और खमरिया फीडर से जुड़े 50 से अधिक गांवों में पिछले 40 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे बारिश के मौसम में लोगों को अंधेरे में गुजारा करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। सिक्स लेन निर्माण के मद्देनजर एनएचएआई की ओर से हाईवे किनारे की तारों को अंडरग्राउंड बिछाने का काम कराया जा रहा है। इसके लिए प्रतिदिन शट डाउन लेकर काम कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विद्युत उपकेंद्र औराई से शट डाउन लेकर दिन भर केबिल बिछाने का काम हुआा। शाम को जब आपूर्ति चालू की गई तो औराई चीनी मिल के पास तेज धमाके के साथ ही अंडरग्राउंड केबिल ब्रस्ट हो गई और तहसील फीडर और खमरिया फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद से विभाग के कर्मचारी दो दिन से फाल्ट खोज रहे हैं। किस खामी से केबल ब्रस्ट हुई, इसका पता अभी तक कर्मचारी नहीं लगा सके और न ही फाल्ट दुरुस्त किया जा सका। इसके चलते दोनों फीडरों से जुड़े औराई, पुरुषोत्तमपुर, खमरिया, अहिमनपुर बारीगांव, अमीरपट्टी, भवानीपुर, जेठुपुर, दलपतपुर समेत 50 से अधिक गांवों में दो दिनों से आपूर्ति ठप है। ग्रामीण जयराम, संतोष, जगदीश का कहना है कि पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बेपटरी चल रही है। कर्मचारियों की मनमानी के कारण मामूली फाल्ट से भी दिन-दिन भर बिजली कटी रह जाती है। शनिवार को सुबह से ही बिजली गुल है। अधिशासी अभियंता बिजली अमर सिंह का कहना है कि कर्मचारी फाल्ट खोलने में लगे हैं। जल्द ही फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें