फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव जीवन के लिए अहम हैं वृक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन न्यायालय परिसर में जिलाजज नसीर अहमद, डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी सचिंद्र पटेल ने पौधरोपण किया। इसे मानव जीवन के लिए उपयोगी बताया। जिला जज नसीर अहमद ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अहम उपयोगी है। इसलिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण का संतुलन बेहतर बनाएं। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि वृक्ष लगाने के साथ हमें उसकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे खाली जमीनो और अपने निजी जमीनों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से वातावरण हरा भरा और प्रदूषण मुक्त होगा। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि बारिश में पौधरोपण कर पुण्य के भागी बनें। कहा कि अधिक से अधिक लोग पौधे लगाएं। वन विभाग और प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, प्रभागीयष वनाधिकारी आरएस वाजपेयी, रितेश मिश्रा समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह सुरियावां महुआपुर गांव में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने पौधरोपण किया। मलेपुर और महुआपुर के तालाबों पर ढाई हजार पौधे लगाने की बात कही गई। इस मौके पर वन दरोगा ज्ञान प्रकाश सोनकर, राम बहादुर सिंह, अनिल कुमार पांडे, प्रधान पति अमित उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें