फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफ्तार पार्टी में पेश की सद्भाव की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। इंडो अमेरिकन चैंबर आफ कॉमर्स (आईएसीसी) वाराणसी और अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) ने शनिवार को मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक साथ रोजा खोलकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। इफ्तार में भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर के कालीन निर्यातक, व्यवसायी और व्यापारीगण शामिल हुए।
विज्ञापन

आईएसीसी के वाराणसी शाखा के वाइस चेयरमैन जेपी मूंदड़ा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से सौहार्द और प्रेम बढ़ता है। विशेष रूप से तब, जब विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता हो। अहसन रऊफ खां ने इस तरह के आयोजनों पर बल दिया और कहा कि विभिन्न समुदायों के त्योहारों पर हम सबको सहभागिता बढ़ानी चाहिए। इस दौरान अलविदा और ईंद पर भी सौहार्द का माहौल बनाए रखने पर जोर दिया। कैसर परवेज ने अजान दी और हाफिज आबिद ने मगरिब की नमाज पढ़ाई। इफ्तार करने वालों में सीए मुकुल शाह, नरेंद्र कुमार लखवानी, उमेश गुप्ता मुन्ना, आलोक बरनवाल, जेपी गुप्ता, एचएन मौर्य, राजाराम गुप्ता, पीसी जायसवाल, विमल बरनवाल, राजकुमार बोथरा, उमेश भल्ला, परवेज सिद्दीकी, दानिश अंसारी, मुश्ताक अंसारी, सीए एके ठुकराल, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें